![यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो कौन सा है](https://www.hindiedu.in/wp-content/uploads/youtube-par-sabse-jyada-views-wala-video-kaunsa-hai-1-1024x538.png)
यूट्यूब पर बिलियन वीडियोस हैं और रोज़ ही मिलियंस वीडियो देखे जाते है। जिनमे म्यूजिक, मूवीज, टीवी सीरियल ड्रामा, मूवी ट्रेलर्स एंड फनी वीडियोस शामिल हैं। पर क्या आपको पता हैं यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो कौन से हैं। आज हम आपको बताएंगे की Youtube most viewed and watched videos konse hai.
हमारे आज के पोस्ट में हम यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टॉप 11 वीडियो के बारे में जानेंगे। इस लिस्ट में शामिल वीडियो को यूट्यूब users द्वारा सबसे ज्यादा बार देखा गया है। ये वीडियो इतने ज्यादा प्रसिद्ध हैं की पिछले कई सालो से इनपर सबसे ज्यादा व्यूज हैं। और ये ऑल टाइम मोस्ट वाटचेड यूट्यूब वीडियो में आते हैं।
आज के टाइम में यूट्यूब पर Famous होना आसान नहीं है। पर कब कौन सा वीडियो popular हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता।
World famous गीतकार Justin Bieber सिर्फ 14 की उम्र में थे जब Usher ने उन्हें Song Covers गाते हुए यूट्यूब पर देखा और यहीं से जस्टिन बीबर के म्यूजिक करियर की शुरुआत हुई। आज युवाओं में Justin बहुत प्रसिद्ध है।
जरा सोचिये अगर किसी वीडियो पर millions views हैं तो उससे की गई कमाई कितनी होगी। 🤔
List of most viewed YouTube Videos in Hindi
आइये टॉप यूट्यूब वीडियो के बारे में जाने।
1. Baby Shark Dance
यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वीडियो में नंबर 1 पर Baby Shark Dance है। जो की आजकल बच्चों में बहुत प्रसिद्ध है। इस वीडियो को यूट्यूब पर 17-June-2016 को अपलोड किया गया था। आज इस पर 11,05,58,75,174 व्यूज हैं और यह यूट्यूब का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो है।
Video Name: Baby Shark Dance
Artist/Uploader: Pinkfong Baby Shark – Kids’ Songs & Stories
Views: 11.05 billion
Upload Date: 17-June-2016
Rank: 1
2. Despacito
Despacito यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो की श्रेणी में 2 नंबर पर आती है। यह एक Spanish म्यूजिक वीडियो है। जिसे यूट्यूब पर 12-January-2017 को अपलोड किया गया था। आज इस वीडियो पर 7,93,10,46,046 व्यूज हो चुके है। इस वीडियो पर 1 billion views सिर्फ 97 दिनों में हो गए थे। इतनी जल्दी व्यूज पाने वाला यह वीडियो यूट्यूब की साइट पर दूसरा सबसे तेज़ वीडियो बन गया।
Video Name: Despacito
Artist/Uploader: Luis Fonsi
Views: 7.93 billion
Upload Date: 12-January-2017
Rank: 2
3. Johny Johny Yes Papa
Johny Johny Yes Papa यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो की लिस्ट में 3 स्थान पर है। यह गाना तो बचपन में सभी ने सुना भी होगा और गया भी होगा। Johny Johny Yes Papa म्यूजिक वीडियो छोटे बच्चों के लिए है। इस वीडियो को यूट्यूब पर 08-October-2016 को अपलोड किया गया था। आज इस वीडियो पर 6,40,44,18,710 views हैं।
Video Name: Johny Johny Yes Papa
Artist/Uploader: LooLoo Kids – Nursery Rhymes and Children’s Songs
Views: 6.40 billion
Upload Date: 08-October-2016
Rank: 3
4. Shape of You
सबसे ज्यादा व्यूज आने वाली वीडियो की लिस्ट में नंबर 4 पर Shape of You आती है जो की एक लव सांग है। कई युवाओं का यह पसंदीदा गाना है। इसे यूट्यूब पर 30-January-2017 को अपलोड किया गया था और 08-May-2017, मात्र 97 दिनों में इस गाने पर 1 billion व्यूज हो गए थे। May-2022 तक इस गाने पर 5.7 बिलियन से भी अधिक व्यूज हो गए थे। शेप ऑफ़ यू गाना यूट्यूब पर चौथा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो है। इस गाने पर 5,77,52,75,652 व्यूज हो चुके है।
Video Name: Shape of You
Artist/Uploader: Ed Sheeran
Views: 5.77 billion
Upload Date: 30-January-2017
Rank: 4
5. See You Again
मोस्ट Viewed यूट्यूब वीडियो की श्रेणी में नंबर 5 पर आती है See You Again. यह गाना Furious 7 फिल्म का है। यह गाना फिल्म के दिवंगत स्टार पॉल वॉकर (Paul Walker) को श्रद्धांजलि है। जिनकी 2013 में एकल वाहन कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस वीडियो को यूट्यूब पर 06-April-2015 को अपलोड किया गया था और आज इस पर 5,58,89,43,372 व्यूज है।
Video Name: See You Again
Artist/Uploader: Wiz Khalifa
Views: 5.59 billion
Upload Date: 06-April-2015
Rank: 5
6. Bath Song
सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वीडियो की सूची में Bath Song नंबर 6 पर है। Bath Song गाना बच्चों के सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। इस गाने को यूट्यूब पर 02-May-2018 को अपलोड किया गया था। आज इस वीडियो पर 5,54,15,80,803 व्यूज हैं।
Video Name: Bath Song
Artist/Uploader: Cocomelon – Nursery Rhymes
Views: 5.54 billion
Upload Date: 02-May-2018
Rank: 6
7. Phonics Song With Two Words
सबसे ज्यादा watched YouTube वीडियो की श्रेणी में नंबर 7 पर Phonics Song with Two Words है। यह बच्चों के लिए एक गीत है। इस गाने से छोटे बच्चे A, B, C, D सीख सकते है। वो भी खेल खेल में वीडियो देखते हुए। वीडियो बहुत ही सुंदर है। इस गाने को यूट्यूब पर 06-March-2014 पर डाला गया था। आज इस पर 4,77,54,21,296 व्यूज हो चुके हैं।
Video Name: Phonics Song With Two Words
Artist/Uploader: ChuChu TV Nursery Rhymes & Kids Songs
Views: 4.77 billion
Upload Date: 06-March-2014
Rank: 7
8. Uptown Funk
यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो की लिस्ट में नंबर 8 पर Uptown Funk है। यह एक अंग्रेजी गाना है जिसे मार्क रॉनसन और ब्रूनो मार्स ने गाया है। इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 19-November-2014 को अपलोड किया गया था। इस गाने पर 4,64,67,94,063 व्यूज हो चुके हैं।
Video Name: Uptown Funk
Artist/Uploader: Mark Ronson
Views: 4.65 billion
Upload Date: 19-November-2014
Rank: 8
9. Learning Colors – Colorful Eggs on a Farm
यह गाना बच्चों को रंगों के बारे में सिखाता है। छोटे बच्चे इस वीडियो को देख कर 6 रंगों (काला, भूरा, गुलाबी, सफ़ेद, लाल, नीला) के बारे में सीख सकते हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर 27-February-2018 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 4,59,92,29,235 व्यूज हो चुके हैं।
Video Name: Learning Colors – Colorful Eggs on a Farm
Artist/Uploader: Miroshka TV
Views: 4.60 billion
Upload Date: 27-February-2018
Rank: 9
10. Masha and The Bear – Recipe for disaster
Masha and the Bear एक रशियन टीवी सीरीज़ है। जिसे बच्चो के लिए बनाया गया है। इसके कुल 6 सीज़न हैं। यह वीडियो इस सीरीज़ के सीज़न 1 का 17 एपिसोड हैं। इसे यूट्यूब पर 31-January-2012 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 4,50,31,08,553 व्यूज हो चुके हैं।
Video Name: Masha and The Bear – Recipe for disaster
Artist/Uploader: Get Movies
Views: 4.50 billion
Upload Date: 31-January-2012
Rank: 10
11. Gangnam Style
Gangnam Style एक म्यूजिक वीडियो है जिसे 15-July-2012 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। आप मानेंगे नहीं लेकिन किसी समय पर इस वीडियो की वजह से यूट्यूब को बनाने वाले कंपनी Google को यूट्यूब पर view count की सीमा को बढ़ाना पड़ा। गंगनम स्टाइल पर अब तक 4,49,92,59,384 व्यूज हो चुके हैं।
Video Name: Gangnam Style
Artist/Uploader: PSY
Views: 4.50 billion
Upload Date: 15-July-2012
Rank: 11
दोस्तों आपको पता चल ही गया होगा की यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो कौन सा है। अगर आपको पोस्ट अच्छा लगा तो सोशल मीडिया और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजियेगा।